Date:

Token To Buy, दोगुना रिटर्न दे चुके हैं ये 4 लेयर-2 टोकन

लेयर 2 टोकन ब्लॉकचेन प्रैक्टिकलिटी को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं, जिसके चलते ट्रांजेक्शन स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस में सुधार होता है। लेयर 2, डिसेंट्रलाइज्ड लेयर 1 ब्लॉकचेन के ऊपर बिल्ट की जाती है और ज्यादा ट्रांजेक्शन को भी संभव बनाती है, परिणाम स्वरूप नेटवर्क की स्केलिंग क्षमता बढ़ती है। लेयर 2 टोकन नेटवर्क पर ट्रांजेक्शन के लिए कम शुल्क प्रोवाइड करते हैं। कुछ लेयर 2 टोकन डिफरेंट ब्लॉकचेन्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को संभव बनाते हैं, जिससे विभिन्न ब्लॉकचेन्स पर टोकन और एसेट आसानी से ट्रांसफर किए जा सकते है। लेयर 2 टोकन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की शक्ति को बढ़ा सकते हैं, जिससे उपयोगकर्ता एक्सट्रा फंक्शनैलिटी का आनंद ले सकते हैं। लेयर 2 टोकंस की ये सुविधाएं उन्हें निवेश के लिए अच्छा विकल्प बनाती है। 

वे Top 4 लेयर 2 टोकन जिनमें किया जा सकता है निवेश

हम आपके लिए Token To Buy की लिस्ट में जो चार टोकन लेकर आये हैं उनमें Starknet ($STRK), Metis ($METIS), Optimism ($OP) और zkSync ($ZKS) टोकन शामिल हैं। 

Starknet ($STRK)

StarkNet एक परमिशनलेस डिसेंट्रलाइज्ड लेयर 2 (L2) वैलिडिटी रोलअप है। इसका निर्माण Ethereum के डिसेंट्रलाइज्ड, ट्रांसपेरेंट और सेक्योरिटी के कोर प्रिंसिपल से समझौता किए बिना, STARK नामक क्रिप्टोग्राफ़िक प्रोटोकॉल के माध्यम से Ethereum को स्केल करने की अनुमति देने के लिए किया गया है। Starknet ($STRK) टोकन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग $1.6 बिलियन है। वर्तमान में $2.22 पर ट्रेड कर रहा Starknet ($STRK) टोकन $4.41 का अपना ऑल टाइम हाई भी बना चुका है। ऐसे में जो भी नए निवेशक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन टोकन है। 

Metis ($METIS)

Metis भी एक परमिशनलेस लेयर 2 नेटवर्क है जो डिसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन्स की नेक्स्ट जनरेशन को शक्ति प्रदान करता है। Metis ($METIS) टोकन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग $60 मिलियन है। वर्तमान में $112.07 पर ट्रेड कर रहा Metis ($METIS) टोकन $323.54 का अपना ऑल टाइम हाई भी बना चुका है। वहीँ पिछले एक साल में इस टोकन ने 300 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की है। जिसके चलते क्रिप्टो मार्केट के विशेषज्ञ $METIS टोकन को लेकर आशावादी है और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में यह टोकन अपने ऑल टाइम हाई को पार कर जाएगा। ऐसे में इस टोकन को निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।  

Optimism ($OP)

OP, Optimism Collective का टोकन है जो Optimism L2 ब्लॉकचेन को नियंत्रित करता है। Optimism कलेक्टिव डिजिटल डेमोक्रेटिक गवर्नेंस में एक लार्ज स्केल एक्सपेरिमेंट है, जो एक डिसेंट्रलाइज्ड इकोसिस्टम की रेपिड और सस्टेनेबल ग्रोथ को चलाने के लिए बिल्ट किया गया है। Optimism ($OP) टोकन का मार्केट  कैपिटलाइजेशन लगभग $3.8 बिलियन है। वर्तमान में $3.83 पर ट्रेड कर रहा Optimism ($OP) टोकन $4.84 का अपना ऑल टाइम हाई भी बना चुका है। वहीँ जब से यह टोकन लॉन्च हुआ है तब से अब तक इस टोकन ने 800 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की है। $OP टोकन का बीते साल का प्रदर्शन यह उम्मीद जगाता है कि आने वाले समय में यह टोकन निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन बन सकता है।  

zkSync id ($ZKID)

zkSync एक लेयर-2 प्रोटोकॉल है जो Ethereum  को अत्याधुनिक ZK टेक्नोलॉजी के साथ मापता है। इसका मिशन Ethereum थ्रूपुट को बढ़ाने के साथ-साथ इसकी फंडामेंटल वैल्यूज जैसे फ्रीडम और डिसेंट्रलाइजेशन को बड़े पैमाने पर संरक्षित करना है। zkSync id ($ZKID) टोकन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग $3.65 मिलियन है। वर्तमान में $0.0553 पर ट्रेड कर रहा $ZKID टोकन $0.0965 का अपना ऑल टाइम हाई भी बना चुका है। वहीँ जब से यह टोकन लॉन्च हुआ है तब से अब तक इस टोकन ने 1000 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की है। ऐसे में यह टोकन निवेश के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है।  

यह भी पढ़िए : Top 5 Altcoins, जिनमें किया जा सकता हैं निवेश

Rohit TripathiRohit Tripathi
Rohit Tripathi
Hindi Content Writer
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Traidex
OSZAR »